बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल बीजेपी नेता सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचा। उन्होंने मांग किया कि अंबा प्रसाद का नामांकन रद्द किया जाए।
कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी के एक विज्ञापन को लेकर निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस का आरोप है कि इस विज्ञापन में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के नेताओं को निशाना बनाया गया है
झामुमो आज अपना घोषणा पत्र जारी कर सकता है। इसमें सात गारंटी के अलावा अन्य योजनाओं का जिक्र हो सकता है। इनमें पिछड़ा वर्ग मंत्रालय का गठन, मंईंया-सम्मान योजना की राशि और सर्वजन पेंशन योजना में बढ़ोतरी शामिल हैं।
झामुमो नेत्री कल्पना मुर्मू सोरेन ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए बीजेपी और आजसू के पहले के वोट प्रतिशत गिनवाए हैं।
मिथुन चक्रवर्ती आज बहरागोड़ा के नेताजी सुभाष शिशु उद्यान के पास स्थित मिडिल स्कूल मैदान, मानुसमुनिया में दोपहर 12 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे।
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार आज शाम को समाप्त हो जाएगा। मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और 13 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज झारखंड आ रहे हैं। वे यहां पलामू के हुसैनाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज राज्य में 3 चुनावी सभाएं करेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय ने ये जानकारी दी है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल राज्य में 3 चुनावी सभाएं करेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय ने ये जानकारी दी है।
झूठे वादों के बल पर सत्ता में आई राज्य सरकार ने जनता को सिर्फ छलने का काम किया है। पांच वर्षों में इन्होंने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। यह समय इनके कार्यों के मूल्यांकन का है।
झामुमो नेत्री कल्पना मुर्मू सोरेन आज खरसावां में चुनावी सभा करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि खरसावां की क्रांतिकारी भूमि ने हमेशा शोषकों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कुछ जिलों में प्रमुख प्रशासनिक एवं पुलिस आधिकारियों पर सत्तारूढ़ पार्टी के लिये व्यापारियों, कारोबारियों से मोटी रक़म वसूलने का आरोप लगाया है।